News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी खेलपथ संवाद पुणे। उत्तर प्रदेश और पंजाब ने सेमीफाइनल मैच जीतकर सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी के फाइनल में प्रवेश किया। उत्तर प्रदेश ने हॉकी में करीबी मुकाबले में कर्नाटक को 2-1 से हराया। उत्तर प्रदेश के लिए मोहम्मद आमिर खान (चौथे) और विशाल सिंह (आठवें) ने गोल किए जबकि कर्नाटक की तरफ से एकमात्र गोल मोहम्मद राहिल ने 22वें मिनट में किया। पंजाब ने दूसरे सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 3-0 से पराजित किया। पंजाब के लिए कप्तान रूपिंदर पाल सिंह (28वें और 46वें मिनट) ने दो जबकि सुदर्शन सिंह (38वें मिनट) ने एक गोल किया। कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच 21 दिसंबर को तीसरे स्थान का मैच खेला जाएगा।