News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
पांच वर्ल्ड ऑल-अराउंड खिताब जीतने वाली एकमात्र महिला न्यूयॉर्क। अमेरिका की मशहूर जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स को टाइम पत्रिका ने वर्ष 2021 की सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना है। महानतम जिम्नास्टों में शामिल बाइल्स ने मानसिक स्वास्थ्य को तरजीह देते हुए टोक्यो ओलम्पिक में चार स्पर्धाओं के फाइनल से नाम वापस ले लिया था। चार बार की ओलम्पिक पदक विजेता बाइल्स ‘द टविस्टीज’ की शिकार हो गई थीं जिसमें हवा में जगह और दिशा का भान नहीं रहता। इसके बावजूद उन्होंने ऑलराउंड टीम स्पर्धा में रजत और बैलेंस बीम में कांस्य पदक जीता था। टोक्यो ओलम्पिक के एक महीने बाद उन्होंने जिम्नास्टिक टीम के पूर्व डॉक्टर लैरी नासार के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिकी सीनेट के सामने गवाही दी थी। बात करें बाइल्स की उपलब्धियों की तो उनके रिकॉर्ड की सूची में वह पांच वर्ल्ड ऑल-अराउंड खिताब जीतने वाली वह एकमात्र महिला हैं। उनके पास 30 से अधिक विश्व और ओलंपिक पदक हैं, इसमें 19 वर्ल्ड खिताब और चार ओलंपिक स्वर्ण शामिल हैं।